अब आपके बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर करने से लेकर बिल पेमेंट करना आसान होगा गया है। आपको पैसा ट्रांसफर करने के लिए रिसीवर के बैंक अकाउंट नंबर की जरूरत नहीं होगी। केवल उसके ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को फीड कर आप स्मार्टफोन से पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सिस्टम लॉन्च किया है।
क्या हैUPI...
UPI एक यूनिक पेमेंट सॉल्यूशन है जो कि रिसिप्ट के तौर पर काम करेगा। इसके जरिए स्मार्टफोन से पेमेंट कर सकते हैं।
कस्टमर वर्चुअल एड्रेस के लिए शॉर्ट नेम की जगह मोबाइल नंबर का यूज कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए-
1234567890@sbi।
‘वर्चुअल एड्रेस’ को पैसे भेजने और पैसे कलेक्ट करने के लिए पेमेंट आइडेंटिफायर के तौर पर माना जाएगा। इसके अलावा, यह केवल दो सिंगल क्लिक फैक्टर ऑथेंटिकेशन पर काम करेगा।
यह विभिन्न चीजों जैसे बिल शेयरिंग के लिए पुश और पुल ट्रांजैक्शन शेड्यूल का ऑप्शन मिलेगा।
आप यूटिलिटी बिल (बिजली, पानी, फोन आदि), काउंटर पेमेंट्स, बारकोड (स्कैन एंड पे) आधारित पेमेंट, डोनेशन, स्कूल फीस के लिए कैश की जगह UPI एप्लीकेशन का यूज कर सकते हैं।
कस्टमर्स का डाटा रहेगा सुरक्षित...
कस्टमर्स के डाटा को सुरक्षित करने के लिए जहां कस्टमर के खुद के बैंक के अलावा कोई दूसरा अकाउंट नंबर मैपर नहीं है।
इससे कस्टमर आराम से दूसरों के साथ फाइनेंशियल एड्रेस शेयर कर सकते है।
24घंटे कर सकेंगे पेमेंट-
UPI नेक्स्ट जेनरेशन का पेमेंट सिस्टम है। इसके जरिए मल्टीपल बैंक अकाउंट को एक साथ हैंडल किया जा सकता है।
इसके अलावा किसी भी बैंक अकाउंट में पेमेंट करने के लिए बैंक अकाउंट नंबर की जरूरत नहीं रह जाएगी।
कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति के बैंक अकाउंट में पेंमेंट उसके मोबाइल नंबर या बैंक के साथ लिंक ई-मेल एड्रेस के जरिए कर सकेगा। यानी अगर इनमें से कोई भी एक जानकारी अगर रिसीवर के बैंक अकाउंट से लिंक है, तो उसके अकाउंट में फंड ट्रांसफर किया जाना संभव होगा।
इसके साथ ही इसके जरिए फंड ट्रांसफर रियल टाइम में किया जा सकेगा। साथ ही यूजर को यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
Comments
Post a Comment