एंड्राइड के कुछ छुपे रुस्तम वाले नुस्ख़े-
एंड्राइड की खूबी ये है कि आप अपने फ़ोन को अपनी ज़रूरत के अनुसार तैयार कर लेते हैं.
इसीलिए इसकी सेटिंग में आपको ढेर सारे विकल्प मिलेंगे जो आपके काम आते हैं. कई बार ऐसे ऐप भी होते हैं जो ये काम कर जाते हैं. स्मार्टफोन पर थोड़ा समय बिताकर आप ये सब कुछ समझ सकते हैं.
आइए ऐसे कुछ तरीके बताते हैं जो आपकी परेशानी को दूर तो करेंगे ही, ये बदलाव भी करना बहुत आसान है.
Image copyrightGetty
एंड्राइड स्मार्टफोन पर कभी कभी नोटिफिकेशन की बाढ़ सी आ जाती है. जो नोटिफिकेशन बार है उसपर उसे टैप करके होल्ड कीजिए.
उसके बाद आपको उस नोटिफिकेशन की सेटिंग दिखाई देगी और वहां से आप उस ऐप की नोटिफिकेशन की सेटिंग तक पहुंच सकते हैं.
वहां से आप उस ऐप की नोटिफिकेशन को हमेशा के लिए बंद कर सकते हैं.
Image copyrightGetty
परिवार के बुज़ुर्गों के लिए कभी-कभी स्मार्टफोन पर जो भी लिखा है उसे पढ़ने में परेशानी होती है.
स्क्रीन पर जो भी लिखा होता है उसके रंग और फॉन्ट के साइज के कारण पढ़ने में मुश्किल होती है.
इसको बदलने के लिए आपको स्क्रीन के कंट्रास्ट में बदलाव करना होगा.
उसके लिए स्मार्टफोन की सेटिंग में जाइए. उसके बाद 'एक्सेसिबिलिटी' को चुनिए. एक बार आपने उसको इनेबल कर दिया है तो स्क्रीन पर जो भी लिखा है वो पहले से साफ़ दिखाई देगा.
आजकल कई लोग स्मार्टफोन की स्क्रीन पर एक पासवर्ड लगा देते हैं.
लेकिन हर समय उसके पासवर्ड को एंटर करना एक तरह की परेशानी हो जाती है.
अगर इससे अपने चुने हुए नेटवर्क पर छुटकारा चाहते हैं तो अपने एंड्राइड स्मार्टफोन के 'सिक्योरिटी' में जाइए.
Image copyrightAFP
उसके बाद 'स्मार्ट लॉक' पर क्लिक कीजिए. वहां पर अपने घर के वाई-फाई 'ट्रस्टेड लोकेशन' का दर्जा दे दीजिए.
उसके बाद जैसे ही आपका स्मार्टफोन देखेगा कि आप घर के नेटवर्क से कनेक्टेड हैं तो आपको पासवर्ड की ज़रूरत नहीं होगी.
कभी कभी स्मार्टफोन को साइलेंट पर करके आप भूल जाते हैं कि उसे कहां रखा है.
Image copyrightPA
चूंकि स्मार्टफोन साइलेंट पर है इसलिए दूसरे फ़ोन से कॉल करने का कोई फायदा नहीं है.
ऐसे में इस (www.google.com/android/devicemanagerand) URL पर जाइए और उसी गूगल के ईमेल से लॉग इन कीजिए जो आपने स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया है. (BBC.com)
उसके बाद आप अपने स्मार्टफोन के लोकेशन को देख सकते हैं और रिंगर को ऑन भी कर सकते हैं ताकि आपके डायल करने पर फ़ोन की घंटी फिर से बजने लगे.

Comments
Post a Comment