Skip to main content

शादीशुदा महिलाओं को किसी भी कीमत पर दूसरों से शेयर नहीं करनी चाहिए अपनी ये पांच चीजें

शादीशुदा महिलाओं को किसी भी कीमत पर दूसरों से शेयर नहीं करनी चाहिए अपनी ये पांच चीजें


अक्सर कुछ महिलाएं शादी के बाद अपनी सुहाग की चीजें अन्य विवाहित महिलाओं के साथ शेयर कर लेती है। आम जिंदगी में अपनी चीजों को दूसरों के साथ शेयर करना बहुत अच्छी बात होती है, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन जब बात आती है सुहाग से जुड़ी चीजों की, तो ऐसा करना गलत होता है। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए आज से ही सावधान हो जाएं।
अगर आप नहीं जानती की वे कौन सी चीजें है जो दूसरी विवाहित महिलाओं के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए तो चिंता मत कीजिए। इस पोस्ट में हम आपको वही बताने वाले है। तो चलिए जानते है..

मांग का सिंदूर :


हिन्दू धर्म में विवाहित स्त्री के लिए सिंदूर का बहुत महत्त्व होता है। सिंदूर को सुहाग की पहली निशानी माना जाता है। लेकिन कई बार महिलाएं जानकारी के अभाव में दूसरी विवाहित महिलाओं के साथ अपना सिंदूर साझा कर लेती है, ऐसा करना अनुचित है। किसी भी औरत को अपना सिंदूर किसी दूसरी महिला को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपके सौभाग्य पर संकट आ सकता है। हां अगर आप देना चाहती हैं तो बाजार से नई डिबिया खरीद कर दे सकती हैं

हाथों की मेहंदी :


अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। कहते हैं मेहंदी का रंग जितना गहरा हाथों पर चढ़ता है, उतनी ही गहरा पति का प्रेम आपके लिए होता है। इसके अलावा यह कितने लंबे समय तक आपके हाथों पर रची रहती है, यह भी आप दोनों के गहरे रिश्ते को दर्शाता है। लेकिन अगर आप किसी दूसरी महिला के साथ अपनी मेहंदी शेयर करती हैं तो आपके पति का प्यार भी बंट जाता है इसलिए ये गलती कभी न करें।

शादी का जोड़ा :

अपनी शादी के दिन पहनी गई चुनरी व शादी का जोड़ा हर महिला के लिए सबसे कीमती चीजों में से एक होता है। इसे भी आपको किसी से शेयर नहीं करना चाहिए वरना ऐसा करने पर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और आपका सौभाग्य छिन सकता है।

चूड़ी भी न करें शेयर :


महिलाओं को कपड़ों से मैचिंग करती चूड़ी पहनने का बहुत शौक होता है। कई बार इसी लालच में वे एक दूसरे के साथ चूड़ियों को बांट लेती हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती हैं।

माथे की बिंदिया :

माथे पर लगी बिंदिया सुहागन के सोलह श्रृंगार में से एक है। सुहाग की निशानी में बिंदी का महत्वपूर्ण स्थान है। माथे पर चांद सी दमकती बिंदिया सुहागनों की आभा को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। लेकिन भूलकर भी अपनी बिंदी दूसरी औरत के साथ न शेयर न करें।

Comments

  1. As reported by Stanford Medical, It's really the SINGLE reason this country's women live 10 years longer and weigh an average of 19 kilos less than we do.

    (And by the way, it really has NOTHING to do with genetics or some secret-exercise and absolutely EVERYTHING related to "HOW" they are eating.)

    BTW, I said "HOW", not "WHAT"...

    TAP on this link to determine if this quick test can help you find out your real weight loss potential

    ReplyDelete

Post a Comment